बिरला स्कूल पिलानी में महान साहित्यकार विलियम शेक्सपियर की जयंती पर विशेष सभा का आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): स्थानीय बिरला स्कूल पिलानी में विश्व प्रसिद्ध नाटककार और कवि विलियम शेक्सपियर की जयंती के उपलक्ष्य में एक विशेष सभा का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य, प्रधान अध्यापक एवं अंग्रेजी विभाग के संयुक्त तत्वावधान और कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। साहित्य के इस महान पुरोधा को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु आयोजित इस कार्यक्रम का सफल संचालन कक्षा 11वीं 'ई' के छात्र हर्षित शर्मा ने अत्यंत आत्मविश्वास के साथ किया। समारोह के दौरान कक्षा 11वीं 'ई' की छात्रा अन्वी ने शेक्सपियर के जीवन और उनकी कालजयी रचनाओं पर एक प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की रोचकता को बढ़ाते हुए छात्र साहिल द्वारा एक प्रश्नोत्तरी सत्र का संचालन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों द्वारा शेक्सपियर के सुप्रसिद्ध नाटक 'द मर्चेंट ऑफ वेनिस' के 'कोर्टरूम सीन' (न्यायालय दृश्य) का जीवंत मंचन रहा। इन नन्हे कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय और संवाद अदायगी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिसकी सभी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
विशेष रूप से, अंग्रेजी विभाग के शिक्षकों, प्रधान अध्यापक और प्राचार्य के बीच बेहतरीन समन्वय और उनके मार्गदर्शन ने इस आयोजन को साहित्यिक रूप से अत्यंत सफल बनाया। सभी के इस सामूहिक सहयोग के कारण ही यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक सिद्ध हुआ और महान साहित्यकार शेक्सपियर के प्रति एक गरिमामयी श्रद्धांजलि बना।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!