फड़ बाजार में जमकर चले लाठी-भांटा, विडियो वायरल

AYUSH ANTIMA
By -
0

बीकानेर: शहर के कोटगेट थानान्तर्गत फड़ बाजार इलाके में शनिवार की देर रात को दो गुटों में खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है, जिसका एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से अब तक थाने मेंं परिवाद नहीं दिया गया है। फिर भी पुलिस विडियो के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है। जानकारी मिली है कि फड़ बाजार स्थित नई मस्जिद के पास दो पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों गुटों की ओर से दर्जनों युवक लाठी, डंडे और नंगी तलवारें लेकर सड़क पर उतर आए, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो विवाद इतना बढ़ा कि दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी हुई। जिसके चलते यहां मौजूद युवक अपनी जान बचाकर इधर-उधर छिपते नजर आए। बदमाशों ने कानून का खौफ ताक पर रखकर सरेआम तलवारें भांजी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह युवक एक-दूसरे पर जानलेवा हमला कर रहे हैं।

*​वायरल वीडियो से होगी पहचान*

​थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर वीडियो में दिख रहे चेहरों की पहचान कर रहा है, जिसके बाद कानूनन कार्रवाई भी की जाएगी। इसके लिये अलग अलग टीमें भी क्षेत्र में भेजी गई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!