फिर इस कैफे पर पुलिस की दबिश, तोड़ डाले केबिन

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: शहर के कोटगेट थाना पुलिस ने अवैध गतिविधियों के संचालन की मनाही के बाद भी गतिविधियां करने पर जोकर कैफे पर एक बार फिर कार्रवाई की है। थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कैफे में अचानक दबिश दी और वहां अवैध कार्यों के लिए बनाए गए छोटे-छोटे केबिनों को ध्वस्त कर दिया है।

*​चेतावनी के बाद भी नहीं माने संचालक*

जानकारी के अनुसार,पुलिस ने पूर्व में भी कैफे संचालकों को सख्त हिदायत दी थी कि वे कैफे के अंदर बने इन अवैध और गुप्त केबिनों को हटा लें। पुलिस की इस चेतावनी को अनसुना करना कैफे संचालकों को भारी पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने खुद मौके पर पहुंचकर इन केबिनों को तोड़ दिया।
*कई बार पकड़े जा चुके हैं लड़के-लड़कियां*
जोकर कैफे का विवादों से पुराना नाता रहा है। पुलिस यहां पहले भी कई बार कार्रवाई कर चुकी है और दबिश के दौरान कई बार संदिग्ध हालत में लड़के-लड़कियों को पकड़ा भी जा चुका है। बार-बार मिल रही शिकायतों और पूर्व की चेतावनियों का असर न होने पर कोटगेट पुलिस ने यह कड़ा एक्शन लिया है। बता दें कि पुलिस को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि इस कैफे की आड़ में लगातार अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!