जाटव समाज सुधार समिति के युवा अध्यक्ष हरिओम ठेकेदार पर जानलेवा हमला

AYUSH ANTIMA
By -
0


हिंडौनसिटी/करौली (मोहन पाठक): जिला जाटव समाज सुधार समिति 360 गांव के युवा अध्यक्ष हरिओम ठेकेदार पर देर रात जानलेवा हमला किया गया। महवा और गाजीपुर के बीच अज्ञात बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग कर दी।
बताया जा रहा है कि हरिओम ठेकेदार महवा के खटाना पेट्रोल पंप पर गाड़ी में सीएनजी भरवाने गए थे, वापसी के दौरान पेट्रोल पंप से करीब डेढ़ किलोमीटर दूरी पर बदमाशों ने हमला बोल दिया। फायरिंग में गाड़ी के दोनों ओर के शीशे टूट गए, हालांकि ठेकेदार बाल-बाल बच गए। हमले के बाद उन्होंने गाजीपुर टोल प्लाजा पहुंचकर खुद को सुरक्षित किया। घटना रात 11:45 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही महवा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एफएसएल टीम को मौके से खाली कारतूस भी मिले हैं। ठेकेदार की रिपोर्ट पर महवा पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!