बीकानेर के औद्योगिक व व्यापारिक विकास को नई दिशा देगी फोर्टी

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फ़ोर्टी) के बीकानेर संभाग अध्यक्ष मनमोहन कल्याणी ने प्रथम मीटिंग का आयोजन करते हुए बीकानेर संभाग के औद्योगिक व व्यापारिक विकास हेतु संकल्प लिया। कल्याणी ने अपनी कार्यकारिणी विस्तार करते हुए युवा एवं वरिष्ठ उद्योगपतियों, व्यापारियों व अलग अलग क्षेत्र के विशेषज्ञों को अपनी टीम में शामिल किया है। जिसमें उपाध्यक्ष पद के लिए गोविंद ग्रोवर, महावीर पुरोहित, आज्ञाराम पेडीवाल तथा राजीव शर्मा को नियुक्ति दी गई है, साथ ही सचिव पद पर मनीष नाहटा, कोषाध्यक्ष पद हेतु आलोक प्रताप सिंह तथा संयुक्त सचिव पद की जिम्मेवारी सलीम सोढा व संदीप मुसरफ को दी गई है, साथ ही मुदित खजांची संगठन मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में राजेश चूरा, जेठमल बोथरा, ईश्वरचंद बैद, जयकिशन अग्रवाल, श्रीराम सींगी, समुंद्र सिंह राठौड़, संतोष बांठिया, श्याम सुंदर सोनी, अशोक चांडक, अरुण झंवर, ओमप्रकाश मोदी, सुशील बंसल, महेश कोठारी, राजेन्द्र बोथरा, राजेन्द्र अग्रवाल, डॉ.चंद्रशेखर श्रीमाली, पीयूष सिंघवी, किशन मूंधड़ा, पवन पचीसिया, पिंटू राठी, शुभम लड्ढा, अभिमन्यू जाजडा फोर्टी को बीकानेर संभाग में विकास का पर्याय बनाने हेतु अपनी सेवाएं देंगे। इस अवसर पर फोर्टी ब्रांच हैड प्रवीण सुथार का स्वागत किया गया। सुथार ने बताया कि कल्याणी द्वारा अनुभव और युवाओं का जो संगम अपनी कार्यकारिणी में किया है, इससे निश्चय ही औद्योगिक, व्यापारिक विकास के साथ साथ बीकानेर संभाग के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त होता नजर आ रहा है। मनमोहन कल्याणी ने बताया कि फोर्टी ने मुझे संभाग अध्यक्ष पद देकर जो मेरे पर विश्वास जताया है, मेरा यह पूरा प्रयास रहेगा कि बीकानेर जिला उद्योग संघ के साथ मिलकर विकास की इस कड़ी को आगे बढ़ाएंगे। बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया ने बताया कि बीकानेर जिला उद्योग संघ फोर्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाते हुए बीकानेर में गेस पाइप लाइन के शीघ्र विस्तार, ड्राईपोर्ट की स्थापना तथा हवाई सेवाओं के विस्तार जैसे मुद्दों पर और अधिक बल के साथ सरकार एवं प्रशासन के समक्ष रखेंगे। इस अवसर पर सम्मानित सदस्य के रूप में अनन्तवीर जैन, दिलीप भाई पारिख, उमाशंकर आचार्य, नरेश मित्तल, वीरेंद्र किराडू, ओमप्रकाश करनानी, मोतीलाल सेठिया, डॉ.आनंद बिहाणी, जगदीश राठी, कन्हैया लाल लखाणी, भंवरलाल सहारण, हनुमान मल भूरा, मनोज बजाज, चंपालाल जाखड़, लूणकरण सेठिया, विमल दम्माणी, सुनील भंसाली, मदन मोहन सारडा, भंवरलाल चांडक, मनीष पुरोहित, महावीर दफ्तरी, आरके जाजडा सहित अनेक संगठनों के गणमान्यजन उपस्थित हुए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!