उदयवीर चाहर रिटायर्ड फौजी के परिजनों से मिला अखिल भारत हिंदू महासभा का प्रतिनिधिमंडल

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): चिड़ावा के पास बामनवास में रिटायर्ड फौजी उदयवीर चाहर की अकरम नाम के निर्दयी शख्स द्वारा की गई निर्मम हत्या पर अखिल भारत हिन्दू महासभा के झुन्झुनू जिला अध्यक्ष प्रणीत गुप्ता के नेतृत्व में जिले के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल उदयवीर के घर पर जाकर उनके परिवारजनों से मिलकर सांत्वना दी और संगठन की तरफ से हरसंभव सहायता करने का वादा किया व मुलजिम अकरम को सख्त से सख्त सजा दिलाने की बात कही। प्रतिनिधिमंडल में अखिल भारत हिंदू महासभा झुंझुनूं की जिला कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती रमेश देवी, महिला सभा से चिड़ावा नगर अध्यक्ष श्रीमती सुमन कटेवा, चिड़ावा नगर अध्यक्ष महिला सभा श्रीमती रेखा पांडे, चिड़ावा नगर मंत्री महिला सभा श्रीमती पिंकी सैनी, जिला अध्यक्ष झुंझुनूं हिंदू युवक सभा नरेश धाबाई, जिला उपाध्यक्ष झुंझुनूं अखिल भारत हिंदू युवक सभा ऋतिक चंदेलिया, जिला संगठन मंत्री प्रभाती लाल योगी, जिला मंत्री अशोक महारानियां, तहसील अध्यक्ष मान सिंह मान एवं जिला कार्यालय मंत्री धर्मेंद्र चौधरी शामिल रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!