प्रोफेसर (डॉ.) सुनीता मिश्रा राजस्थान समरसता गौरव अवॉर्ड से सम्मानित

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (ब्रह्म प्रकाश शर्मा): राजस्थान स्थापना दिवस के 77वें महोत्सव पर जयपुर में आयोजित सम्मान समारोह में प्रो. (डॉ.) सुनीता मिश्रा को राजस्थान समरसता गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। जो 25 देशों के झंडों के नीचे उक्त सम्मान भारत एवं नेपाल के मैत्रीय संबंधों के लिए कार्य कर रही हैं, समरसता मंच के द्वारा प्रदान किया गया। उक्त आयोजन में मुख्य अतिथि सिक्किम के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एवं राज्यपाल एसएन भार्गव थे तथा अध्यक्षता प्रसिद्ध कानूनविद्‍ डॉ.एचसी गनेशिया ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री राजस्थान सरकार डॉ.जितेन्द्र सिंह एवं वर्तमान राजस्थान सरकार के राजेन्द्र नायक राज्यमंत्री रहे। डॉ.सुनीता मिश्रा खाद्य एवं पोषण तथा गृह विज्ञान के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शिक्षाविद् एवं शोधकर्ता हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!