निवाई (लालचंद माली): नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने निवाई दौरे के दौरान भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। होटल रामाज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने सरकार की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा हार के डर से निकाय व पंचायत चुनावों से कन्नी काट रही है, चुनाव टालने के लिए ओबीसी आयोग का बहाना बना रही है। जूली ने सरकार के दोहरे मापदंडों पर प्रहार करते हुए कहा कि जब रात के 12 बजे जिलों की सीमाएं बदलने के लिए सरकार के पास डेटा और संसाधन हैं तो चुनाव कराने के लिए डेटा ऑनलाइन उपलब्ध क्यों नहीं है। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश है। नेता प्रतिपक्ष जूली ने सरकार द्वारा तेल व गैस के पर्याप्त भंडार होने के झूठे दावों को महज ढिंढोरा बताते हुए कहा कि सरकार तेल व गैस के सीमित उपयोग के लिए लोगों को प्रेरित करे और तकनीकी सहयोग बढ़ाए, न कि झूठे दावों से जनता को गुमराह करे। जूली ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुए व्यवहार पर भी गहरी चिंता और नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अमेरिका में जिस तरह प्रधानमंत्री का मजाक बनाया गया और उन्हें एक्टर कहा है, वह बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि मोदी सिर्फ बीजेपी के नहीं बल्कि पूरे हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री हैं। यह उस देश के पीएम का अपमान है, जहाँ महात्मा गांधी ने जन्म लिया था। दु:ख की बात है कि बीजेपी इस पर एक शब्द नहीं बोल रही है। दौरे के दौरान मंडल अध्यक्ष मदन लाल मीणा के नेतृत्व में गुंसी मोड़ पर नेता प्रतिपक्ष का स्वागत किया गया एवं मोहित टेलर ने मुख्य गेट पर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा, शहर अध्यक्ष एडवोकेट सतीश शर्मा, ब्लाॅक अध्यक्ष शंकरलाल चौधरी, सीताराम शर्मा अलियाबाद, प्रदीप पारीक, पारस पहाडी, हंसराज गाता, प्रवीण माणू, ब्रहमप्रकाश गुर्जर, राजेश चौधरी, मांगीलाल गुर्जर, हंसराज गुर्जर, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कन्हैया लाल मीणा, यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव आलोक मीणा, बाबूलाल मीणा, मदन मीणा, सीताराम मीणा, सियाराम भौंगा, एनएसयूआई पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल मीणा, पीपलू ब्लाॅक अध्यक्ष जयनारायण मीणा, सीताराम कटारा व निर्भय मीणा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
3/related/default