सामाजिक समरसता रथ यात्रा का विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): विश्व हिंदू परिषद की सामाजिक समरसता रथ यात्रा का विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा करके एवं तिलक लगाकर स्वागत किया। इस दौरान अहिंसा सर्किल पर बजरंग दल के संयोजक राकेश खारोल, दयाराम चेची, खुशीराम पोसवाल, राजेश गुर्जर डिग्गी, हनुमान चौधरी व मक्खन परिडवाल सहित कई कार्यकर्ताओं ने भारत माता, वंदे मातरम व जय श्रीराम के जमकर जयकारे लगाए, जिससे आस-पास का वातावरण भक्तिमय हो गया। यात्रा में शामिल जयपुर प्रांत के सामाजिक समरसता प्रमुख देवीसहाय व सांगानेर विभाग संगठन मंत्री कुलदीप शर्मा यात्रा का उद्देश्य समाज में समरसता व भाईचारा को बढावा देना है। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष एडवोकेट सीताराम डांगरथल, जिला मंत्री राहुल जायसवाल व प्रखंड संयोजक राकेश खारोल सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!