सिरस पुलिस चौकी बनी दिखावा, नहीं मिल रहा है आमजन को लाभ

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): सिरस पुलिस चौकी पुलिस विभाग की अनदेखी के कारण अव्यवस्थाओं का शिकार हो रही है। गांव के राजू जायसवाल सहित अन्य लोगों ने बताया कि सिरस गांव में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सरकार ने करीब 50 वर्ष पहले ही यहां पुलिस चौकी खोली गई थी। पुलिस चौकी इतने लंबे समय बाद भी थाने मे क्रमोनत होना तो दूर उसका भवन भी जर्जर होने से दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है। करीब 15 वर्ष पहले पुलिस चौकी कार्यालय में दो नवीन कमरों का निर्माण करवाया गया था, जो कुछ समय बाद ही बरसात से बावड़ी की दीवार ढ़हने के बाद कमरे भी ढ़ह गए थे। कमरे गिरने के बाद आधे अधूरे अधर में लटक रहे हैं, जिनसे कभी भी गिरने से दुर्घटना होने का अंदेशा बना हुआ है। पुलिस चौकी में विभाग की अनदेखी के चलते पुलिस कर्मियों के पद भी लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। वर्तमान में पुलिस चौकी पर मात्र एक हेड कांस्टेबल व एक कांस्टेबल ही लगा हुआ है, जबकि एक सहायक उप निरीक्षक व दो कांस्टेबल के पद रिक्त है। चौकी पर पुलिसकर्मी की कमी के चलते क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल रहा है। लोगों ने बताया कि पुलिस चौकी के नवीन भवन निर्माण के लिए लंबे समय पहले ही प्रस्ताव लिया जा चुका है। भवन नहीं बनने से समस्या बनी हुई है। पुलिस चौकी को थाने में क्रमोनत करवाने के लिए भी कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत करवाने के बाद भी ध्यान नहीं देने से लोगों में नाराजगी है। पुलिस चौकी पर स्टाफ की कमी के चलते आपराधिक गतिविधि रोकने में समस्या बनी हुई है। चौकी पर कार्यरत पुलिस कांस्टेबल कई बार फील्ड की ड्यूटी पर जाने के दौरान चौकी पर कोई नहीं रहने से आने वाले फरियादी को खाली हाथ वापस लौटना पड़ता है। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेज कर चौकी में पर्याप्त स्टाफ लगवाने की मांग की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!