बीकानेर: रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स द्वारा सेवा क्षेत्र को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए हाल ही में आयोजित "ड्रीम्स टू रियलिटी 2.0" कार्यक्रम से प्राप्त आय को जरूरतमंदों के लिए सुविधाएं विकसित करने में खर्च करने का निर्णय लिया गया है, जिसके अंतर्गत रोटरी डिस्ट्रिक्ट प्रांतपाल डॉ.निशा सिंह शेखावत के हाथों मेडिकल इमरजेंसी बैंक और आभा आईडी कार्ड निर्माण केंद्र की ऑनलाइन एप्लीकेशन सुविधा का शुभारंभ किया गया। पत्रकारों को इसकी जानकारी देते हुए चार्टर अध्यक्ष डॉ.मनोज कुड़ी ने बताया कि रोटरी रॉयल्स और रोटरी अपराइज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देश की प्रसिद्ध वक्ता जया किशोरी ने प्रेरक संबोधन दिया था और स्पॉन्सर्स से प्राप्त आय को सेवा कार्यों में लगाने का संकल्प लिया गया है। क्लब सचिव विपिन लड्ढा ने बताया कि मेडिकल इमरजेंसी बैंक के माध्यम से जरूरतमंदों को फोल्डिंग बेड, व्हीलचेयर, वॉकर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, नेबुलाइजर सहित अन्य चिकित्सा उपकरण नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। इस इमर्जेंसी बैंक मे गोमादेवी चेरीटेबल फाउंडेशन के विशेष सहयोग से विभिन्न उपयोगी सामान जोड़े गए है। यह मेडिकल इमरजेंसी बैंक रोटे राजीव माथुर नियोलोजिक्स द्वारा बनायी गयी एप्प के माध्यम से संचालित होगी, जिसमे उपलब्ध सामान की बुकिंग हो सकेगी। इस एप के माध्यम से कोई भी दानदाता भी अपनी ओर से सामान उपलब्ध करवा सकेगा। प्रेस काफ्रेंस को रोटे.आनंद आचार्य के संयोजन में वरिष्ठ रोटे. राजेश बवेजा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर रोटे.अंकुश चमडिय़ा, राजेश खत्री, देवेंद्र सिंह, रमेश अग्रवाल, डॉ.पुनीत खत्री, विनोद माली, हंसराज बिश्नोई, राजीव अग्रवाल, डॉ.अशोक डांगी, शिशिर शर्मा, सुरेन्द्र जोशी, अनिल चमडिय़ा, श्रवण सैनी, ऋषि धामू, ऋषभ जैन, दिनेश गोयल, हरजीत सिंह, पीयूष शंगारी, निखिल सेठिया, हेमंत सिखानी, सचिन शर्मा, मनोज सोलंकी, नवीन चौहान, विनय बिस्सा, भुवनेश स्वामी और गोविंद भादू सहित अन्य सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
*मरीजों का डाटा सजोएगा आभा आईडी कार्ड*
पूर्वाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने बताया कि जिला अस्पताल में प्रदेश का पहला आभा आईडी केंद्र स्थापित किया गया है, जिससे मरीजों का पूरा स्वास्थ्य डाटा डिजिटल रूप में सुरक्षित रहेगा और उन्हें बेहतर उपचार सुविधा मिल सकेगी। इसके लिये रोटरी क्लब रॉयल्स की ओर से दो केन्द्र बनाएं गये है, जहां इसका संकलन किया जा रहा है। इससे एक क्लिक में मरीज के रोग संबंधित पूरा ब्यौरा चिकित्सक के सामने होगा।