छोटे-छोटे सेवा कार्य कोई भी व्यक्ति कर आत्म संतुष्टि प्राप्त कर सकता है: डीवाईएसपी शर्मा

AYUSH ANTIMA
By -
0
 

निवाई (लालचंद माली): सकल ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में भगवान परशुराम जन्मोत्सव सप्ताह के तहत भीषण गर्मी में मूक पक्षियों के लिए सार्वजनिक स्थानों पर दाना पानी के लिए परिडें बांधे गये। पुलिस उपाधीक्षक रविप्रकाश शर्मा ने एक पेड पर परिंडा बांधकर कार्यक्रम की शुरुआत की। शर्मा ने ब्राह्मण समाज के लोगों से आह्वान किया कि कोई व्यक्ति या समाज ऐसे छोटे-छोटे सेवा कार्य के माध्यम से आमजन को सेवा, संकल्प, परोपकार और दीनहीन की सेवा का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। छोटे-छोटे सेवा कार्य कोई भी व्यक्ति कर आत्म संतुष्टि प्राप्त कर सकता है। इस दौरान उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आज का युवा नशे की लत का शिकार होता जा रहा है, जो समाज व देश के लिए एक बडी चुनौती बन गया है। हमें युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सामूहिक प्रयास करने होगें। इस दौरान हाईवे, स्कूलों, अस्पताल व पार्कों सहित कई सार्वजनिक स्थानों पर शहर में अलग-अलग जगह 151 परिंडे बांधे। कार्यक्रम में अध्यक्ष हनुमान शर्मा, संयोजक कुंदन शर्मा, रामफूल शर्मा, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, एडवोकेट रमेश कुमार शर्मा, मायाराम शर्मा, हेमराज शर्मा गुरुजी, कमलेश पारीक, जगमोहन गौतम, सुरेश शर्मा, अरविंद शर्मा व अनुराग पंडा सहित कई लोग मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!