निवाई (लालचंद माली): संसद भवन दिल्ली में आयोजित होने वाले नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में निवाई की बेटी डॉक्टर सुमन खंगार भी शिरकत करेंगी। जानकारी के अनुसार जानकी देवी बजाज राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटा से नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में भाग लेने वाली छात्राओं का प्रतिनिधित्व डॉ.सुमन खंगार करेगी कार्यक्रम में स्वयंसेविका राष्ट्रीय सेवा योजना से छात्रा भाग्यश्री हाडा, सुमन राठौर व निहा सामरिया तथा एनसीसी कैडेट से पल्लवी सुमन एवं यशस्विनी कुमारी भाग लेगी। वर्तमान में जानकी देवी बजाज राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटा में डॉक्टर सुमन खंगार सहायक आचार्य अंग्रेजी के पद पर कार्यरत है। उनके पिता किशन लाल खंगार टोंक कलेक्ट्रेट में वाहन चालक के पद पर कार्यरत है तथा उनकी मां एक सामान्य ग्रहणी महिला है।
3/related/default