अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा से की मुलाकात, किया स्वागत

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (तोलाराम मारू): अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा, जिला सभा बीकानेर के जिलाध्यक्ष भंवर लाल जांगिड़ के नेतृत्व में समाज का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा से मिला। इस अवसर पर समाज बंधुओं द्वारा उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। प्रतिनिधिमंडल में पत्रकार पन्नालाल नागल, भागीरथ माडण, पूर्व पार्षद मेघराज कुलरिया, ओमप्रकाश बुडण, पूर्व सरपंच राधा कृष्ण नागल, लालचंद खोखा, मदन मोहन बरड़वा, चतुर्भुज नागल, मनीष आसदेव, भागीरथ माकड़, जितेंद्र नागल तथा विवेक नागल सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित रहे। इस दौरान समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं संगठनात्मक विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने समाज की एकता, विकास एवं सामाजिक हितों को लेकर अपने विचार साझा किए। यह भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!