श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर (तोलाराम मारू): कालू बास मे जैन मन्दिर के पीछे एक ऑटो से गिरी अटेची नुमा बेग पडी थी, जिसे ईमानदार युवा महेन्द्र रेगर, मुकेश प्रजापत ने पड़ा देखा। इन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता संजय करनाणी से सम्पर्क किया। बेग को खोलकर देखा तो उसमें 500-500 रूपये की गड्डियाँ तथा सोने के आभूषण तथा आईडी आदि मिले। आईडी के कारण संजय करनाणी की सूझबूझ ने संबंधित सामान मालिक का पता लगाया। आईडी रमेश मूंधड़ा पुत्र छगन जी मूंधड़ा के नाम की थी। तत्काल रमेश मूंधड़ा के निवास जाकर जानकारी की। रमेश ने बताया कि सड़क उबड़-खाबड़ थी, अटेची कब गिरी पता ही नहीं चला। संजय करनाणी, महेन्द्र रेग0र, मुकेश प्रजापत का तहेदिल से आभार व्यक्त किया। रमेश मूंधड़ा ने बताया कि आज भी ईमानदार जिन्दा है। संजय करनाणी, महेन्द्र रेगर, मुकेश प्रजापत का बहुत आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे ऐसे युवाओं पर गर्व है, जिससे मुझे अपना पूरा सामान मिल गया है। संजय करनाणी ने बताया कि असली मालिक नहीं मिलता तो सामान पुलिस थाने में जमा करा देते।
3/related/default