पिलानी विधानसभा को पानी के लिए 212.46 लाख रुपए की ऐतिहासिक सौगात

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भाजपा नेता राजेश दहिया ने बताया की विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों, पिलानी शहर व् चिड़ावा शहर को पानी के लिए 212.46 लाख रुपए की स्वीकृति जारी हुई है। दहिया ने बताया की हमारी डबल इंजन सरकार सेवा, समर्पण और विकाश के लिए प्रतिबद्ध है। इस ऐतिहासिक स्वीकृति के लिए दहिया ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा व जलदाय मंत्री कन्हैया लाल का आभार जताया। इस स्वीकृत राशि से पम्प सेट, पैनल बोर्ड, जीआई पाइप, केबल आदि के रिप्लेसमेंट के लिए पिलानी शहर में 30.08 लाख रुपए, चिड़ावा शहर में 30 लाख रुपए व ग्रामीण इलाकों (झेरली में 3.01 लाख रुपए, देवरोड़ में 4.85 लाख रुपए, लीखवा में 2.02 लाख रुपए, पीपली में 3.87 लाख रुपए, खुडानिया में 10.69 लाख रुपए, हमीनपुर में 3.66 लाख रुपए, बनगोठड़ी खुर्द में 2.01 लाख रुपए, बन गोठड़ी कलां में 2.01 लाख रुपए, बास तोखा में 1.91 लाख रुपए, जीनी में 1.69 लाख रुपए, कुलहरियों का बास में 4.01 लाख रुपए, डूलानिया में 2.02 लाख रुपए, ढ'ढारिया में 2.92 लाख रुपए, दुदवा में 2.54 लाख रुपए, सुजडोला में 2.45 लाख रुपए, रायला का बास में 0.32 लाख रुपए, अरडावता में 7.51 लाख रुपए, मंड्रेला में 7.68 लाख रुपए, अडूका में 3.71 लाख रुपए, नरहड़ में 8.86 लाख रुपए, ओजटू में 4.65 लाख रुपए, बख्तावरपुरा में 9.79 लाख रुपए) में रिप्लेसमेंट आदि का कार्य किया जाएगा। साथ ही चिड़ावा व पिलानी शहर में गर्मी की अधिकता को देखते हुए सड़क मार्ग से जल परिवहन हेतु 4 महीनों अप्रैल से जुलाई तक पेयजल हेतु चिड़ावा शहर को 15.26 लाख रुपए व पिलानी शहर को 44.94 लाख रुपए की विशेष स्वीकृतियां जारी की गई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!