चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राजस्थान बार काउंसिल चुनाव 2026 की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में सदस्य पद के उम्मीदवार एडवोकेट राजेश शर्मा (कर्नल) गुरुवार को जयपुर से चिड़ावा पहुंचे। उन्होंने चिड़ावा कोर्ट परिसर का दौरा कर अधिवक्ता साथियों से मुलाकात की और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर उनके साथ चिड़ावा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सुभाष शर्मा, विप्र फाउंडेशन के प्रदेश मंत्री विकास शर्मा डुमोली और तहसील अध्यक्ष पृथ्वीराज शर्मा भी मौजूद रहे। कर्नल राजेश शर्मा का कोर्ट परिसर पहुंचने पर वकीलों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। जनसंपर्क के दौरान राजेश शर्मा ने अधिवक्ताओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य बार काउंसिल में वकीलों के हितों की रक्षा करना और न्यायिक प्रक्रिया को और अधिक सुगम बनाना है। पूर्व चेयरमैन सुभाष शर्मा ने अधिवक्ताओं से एकजुट होकर राजेश शर्मा को विजयी बनाने का आह्वान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय अधिवक्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने चुनाव में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
राजस्थान बार काउंसिल चुनाव 2026: एडवोकेट राजेश शर्मा कर्नल ने चिड़ावा कोर्ट में किया संपर्क, वकीलो से मांगा समर्थन
By -
April 16, 2026
0
Tags: