निवाई (लालचंद माली): माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर द्वारा जारी कला व विज्ञान वर्ग में निवाई की छात्र-छात्राओं ने अपना परचम लहराया है। दोनों ही विषयों में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का कौशल दिखाते हुए जिले में ही नहीं बल्कि राजस्थान में भी परचम लहराया है। बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा परिणाम में उच्च माध्यमिक सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र आशुतोष मीणा ने कला वर्ग में 99.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार इम्मानुएल मिशन सीनियर सेकेंडरी विद्यालय की छात्रा रिद्धिमा जैन ने वाणिज्य वर्ग में 95.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टोंक जिले में पहला स्थान बनाया है। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य गोविन्द नारायण शर्मा ने बताया कि छात्रा अनीता गुर्जर ने 98.40 प्रतिशत, वन्दना प्रजापत ने 98.00 प्रतिशत, देवाशीश गुर्जर ने 97.60 प्रतिशत, समीक्षा राव ने 94.00 प्रतिशत, अंजली गुर्जर ने 92.60 प्रतिशत, प्रियंका चौधरी ने 92.00 प्रतिशत, जितेन्द्र यादव ने 91.20 प्रतिशत, आशाराम गुर्जर ने 90.80 प्रतिशत, पंकज कुमार ने 90.60 प्रतिशत, छवि सैनी ने 90.60 प्रतिशत, शालू सेन ने 90.00 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। इमानुअल मिशन सीनियर सैकेण्डरी स्कूल की प्रधानाचार्या मिनी ए जॉर्ज ने बताया कि महिका जैन ने वाणिज्य वर्ग में 94.60 प्रतिशत, विज्ञान वर्ग में समर्थ शर्मा ने 93.20 प्रतिशत व रक्षिता बोहरा ने 91.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। एमडीएस विद्यालय के निदेशक ब्रजसुन्दर शर्मा ने बताया कि कला वर्ग में छात्रा सपना बैरवा ने 97.60 प्रतिशत, करिश्मा नैभाणी ने 91.00 प्रतिशत, अभिषेक शर्मा ने 90.60 प्रतिशत व मोहित कुमार चौधरी ने 90.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या लक्ष्मी शर्मा ने बताया कि विज्ञान वर्ग में शफकत जहां ने 92.40 प्रतिशत, रेणु जैन ने 90.60 प्रतिशत व रेखा गुर्जर ने 91.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है।
3/related/default