एसकेआईटी में साप्ताहिक छात्र कार्यशाला “फुल स्टैक डेवलपमेंट यूज़िंग MERN” का सफल समापन

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट एंड ग्रामोत्थान (एसकेआईटी), जयपुर के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आयोजित “फुल स्टैक डेवलपमेंट यूज़िंग MERN” विषय पर साप्ताहिक (16 मार्च से 21 मार्च 2026) छात्र कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यशाला के अंतिम दिन उत्साहपूर्ण वातावरण में समापन सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने प्रोजेक्ट्स, प्रस्तुतियों और सीखे गए तकनीकी कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।समापन समारोह में विभागाध्यक्ष डॉ.मेहुल महर्षि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में फुल स्टैक डेवलपमेंट जैसी आधुनिक तकनीकों का ज्ञान विद्यार्थियों के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को न केवल तकनीकी ज्ञान प्राप्त हुआ, बल्कि उन्हें उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं को समझने का भी अवसर मिला। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर अभ्यास, नवाचार और आत्म-विकास के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों एवं प्रशिक्षकों द्वारा MERN स्टैक (मोंगो डीबी, एक्सप्रेस जेएस, रिएक्ट जेएस और नोड जेएस) के विभिन्न मॉड्यूल्स पर विस्तृत एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। विद्यार्थियों को फ्रंट-एंड और बैक-एंड डेवलपमेंट, डाटाबेस मैनेजमेंट, API इंटीग्रेशन तथा रियल-टाइम वेब एप्लिकेशन बनाने की तकनीकों से अवगत कराया गया। इसके साथ ही, उन्हें इंडस्ट्री-लेवल प्रोजेक्ट्स पर कार्य करने का अवसर भी मिला, जिससे उनके व्यावहारिक कौशल में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। कार्यशाला में सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण उनके करियर के लिए अत्यंत उपयोगी रहा और इससे उन्हें आत्मविश्वास के साथ नई तकनीकों को सीखने की प्रेरणा मिली। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में सीखने का उत्साह और जिज्ञासा स्पष्ट रूप से देखने को मिली। इस पूरी कार्यशाला का समन्वय डॉ.लवलीन एवं राजेश रजान ने किया और लैब का संचालन चतुर्भुज चौधरी द्वारा किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!