विश्व प्रसिद्ध और ख्यात उद्योगपति घनश्याम दास बिरला को पिलानी में नमन

AYUSH ANTIMA
By -
0



पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): देश में उद्योग जगत का सूत्रपात करने वाले तथा शिक्षा जगत में विशेष योगदान के लिए पहचान रखने वाले विश्व प्रसिद्ध और ख्यात उद्योगपति घनश्याम दास बिरला का जन्मदिवस रामनवमी को कस्बे के तालाब के पास स्थित जीडी बिरला पार्क में मेजर जनरल (रिटायर्ड) एसएस नायर, AVSM निदेशक बिरला शिक्षण संस्था की अध्यक्षता में मनाया गया। इस आयोजित कार्यक्रम में बिरला शिक्षण संस्थान के साथ-साथ कस्बे के नागरिकों ने जीडी बिरला जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। बिरला शिक्षण संस्थान के निदेशक मेजर जनरल (रिटायर्ड) एसएस नायर, AVSM ने स्वर्गीय श्री जीडी बिरला द्वारा शिक्षा जगत को दिए गए उल्लेखनीय योगदान पर चर्चा करते हुए उनके व्यक्तित्व को विस्तार से समझाया। वक्ताओं ने जीडी बिरला द्वारा देश के स्वतंत्रता संग्राम में महात्मा गांधी के साथ दिए गए योगदान पर भी विस्तृत चर्चा की। इससे पहले बिरला बालिका विद्यापीठ की छात्राओं ने भजनों की प्रस्तुति दी। पिलानी निवासी राजेंद्र प्रसाद डाडा ने जीडी बिरला के साथ बीते अविस्मरणीय पलों को याद करते हुए उनसे जुड़ी यादें ताजा की, उन्होंने बिरला जी के सामाजिक सरोकारों से जुड़ी जानकारी देते हुए नमन किया। कार्यक्रम में बिरला शिक्षण संस्थान के डॉ.जीएस गौड़ उपनिदेशक (वित्), अजय कुमार अग्रवाल उपनिदेशक (प्रशासन एवं विधि), बिरला बालिका विद्यापीठ की प्राचार्या अचला वर्मा, बिरला पब्लिक स्कूल की प्राचार्या काजल मारवाह, पवन वशिष्ठ प्राचार्य बिरला शिशु विहार, एसपी आनंद हेड मास्टर बिरला स्कूल, शोभा वर्मा प्रशासक बाल निकेतन स्कूल, डॉ.मनोज जांगिड़, कपिल शर्मा, डॉ.हरिसिंह सांखला, अनिल अवस्थी, विजय तोला, महेश चंद्र पांडे, अंजू डोगरा, उपासना शर्मा, अनिल जोशी, पीजे ठाकुरियाँ एवं बिरला शिक्षण संस्थान के सभी शिक्षक और शिक्षिकाये उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!