निवाई (लालचंद माली): बिजली विभाग द्वारा खुलेआम चरागाह भूमि पर विद्युत कनेक्शन करने का मामला अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। चरागाह भूमि पर बिजली विभाग द्वारा किए गए अवैध कनेक्शनों पर मचे हडकंप के बाद सहायक अभियंता कैलाश माली का बयान सामने आया है। सहायक अभियंता का कहना है कि यह कनेक्शन पुराने हैं, इनकी जांच करवाई जाएगी लेकिन बिजली विभाग के इस तर्क ने जनता के बीच कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या कनेक्शन पुराने होने से बिजली विभाग की लापरवाही और कानून का उल्लंघन खत्म हो जाता है। शहर में चर्चा है कि जांच का यह आश्वासन कई रसूखदार बिजली विभाग के कर्मचारियों को बचाने का सुरक्षित रास्ता तो नहीं है। अगर यह कनेक्शन पुराने हैं तो सवाल यह भी है कि बिजली विभाग को अब तक इनकी भनक क्यों नहीं लगी ? क्या बिजली विभाग इतना लाचार है कि उसे अवैध बिजली कनेक्शनों का पता सोशल मीडिया के द्वारा चलता है। केवल जांच की बात कहकर मामले को ठंडे बस्ते में डालने की कोशिश बिजली विभाग की साख पर बट्टा लगा रही है। अब पूरे शहर की नजरे बिजली विभाग पर टिकी है कि क्या वे अवैध बिजली कनेक्शनों पर कानून का शिकंजा कसने की हिम्मत दिखाएंगे या फिर रसूख के आगे एक बार फिर बेबस नजर आएंगे। इन अवैध अधूरी लाइनों और कनेक्शनों के कारण यहां दिनभर लाइटे जलती रहती है।
पुराने कनेक्शन बताकर क्या रफा- दफा करेगा बिजली विभाग अपने कर्मचारियों का गुनाह
By -
March 17, 2026
0
Tags: