सूरजगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): वार्ड नंबर 23, जाटों का मोहल्ला स्थित श्री संकट मोचन वीर हनुमान मंदिर से सालासर धाम के लिए पैदल निशान यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुई, जिसे किन्नर नैना देवी ने हरी झंडी दिखाकर प्रस्थान करवाया। इस अवसर पर नैना देवी ने अपने साथियों पलक बाई व सोनिया बाई के साथ मंदिर में पहुंचकर बालाजी महाराज की आरती में भाग लिया और सभी के सुख-शांति की कामना की। यात्रा भक्त रमेश जांगिड़ (पटवारी) के निर्देशन में आयोजित हुई, जिसमें संत कुमार शर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालु महिला-पुरुष व बच्चे शामिल रहे। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। वहीं किन्नर नैना देवी व उनके साथियों द्वारा वार्ड नंबर 23 से घरडू चौराहे तक पैदल यात्रियों के लिए ठंडा पानी, जलजीरा व एप्पल जूस वितरित कर सेवा कार्य भी किया गया, जो सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।
संकट मोचन बालाजी मंदिर से सालासर धाम के लिए पैदल निशान यात्रा रवाना
By -
March 28, 2026
0
Tags: