पिलानी में बुजुर्ग से लूट, दो युवकों ने मिलकर छीनी अंगूठी

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पिलानी कस्बे में वार्ड नंबर 5 निवासी बुजुर्ग बजरंग लाल जांगिड़ के साथ हुई लूट की वारदात में दो आरोपियों की संलिप्तता सामने आई है। पीड़ित के अनुसार एक युवक लाल रंग की स्कूटी पर सवार था, जबकि दूसरा पैदल आया था और दोनों ने योजना बनाकर घटना को अंजाम दिया। सुबह करीब 7 बजे पंचवटी क्षेत्र में शहीद मेजर प्रदीप शर्मा की प्रतिमा के पास रास्ता पूछने के बहाने बुजुर्ग को रोका गया, तभी दूसरे युवक ने पीछे से उनका हाथ पकड़ लिया और स्कूटी सवार आरोपी ने उनके हाथ में पहनी अंगूठी निकाल ली। पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि बुजुर्ग को संभलने का मौका तक नहीं मिला और दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने पिलानी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!