निवाई (लालचंद माली): कृषि उपज मंडी में व्यापार मंडल के तत्वावधान में मार्च क्लोजिंग के चलते तीन दिन मंडी व्यापार बंद रहेगा। व्यापारी ताराचन्द बोहरा ने बताया कि 29 से 31 मार्च तक मंडी में व्यापारिक अवकाश रहेगा, जिसके दौरान क्रय-विक्रय बंद रहेगा। क्लोजिंग के पश्चात नए वित्त वर्ष का शुभारंभ 1 अप्रैल को सुबह 11 बजे मंडी में स्थित श्री लक्ष्मीनारायण जी के मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना करके शुभ मुहूर्त के साथ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2 अप्रैल से मंडी में सरसों की बिक्री लैब टेस्ट के आधार पर की जाएगी।
कृषि उपज मंडी में तीन बंद रहेगा व्यापार, एक अप्रैल से शुरू होगा व्यापार
By -
March 28, 2026
0
Tags: