अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम रविवार को, महिलाओं के सम्मान व सशक्तिकरण पर रहेगा फोकस

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग के सौजन्य से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को रवीन्द्र रंगमंच में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक डॉ.अनुराधा सक्सेना ने बताया कि इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष सक्रिय रूप से भागीदारी निभाते हुए महिलाओं से संबंधित कई कार्यक्रम आयोजित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान हनुमानगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी एलईडी के माध्यम से दिखाया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा तथा उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी महिलाओं से जुड़े कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत महिला अधिकारिता विभाग द्वारा पन्नाधाय सुरक्षा सम्मान योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं साथिनों को सम्मानित किया जाएगा, साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त समेकित बाल विकास सेवाएं के तहत यशोदा पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में राजीविका के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों को 9 टैबलेट वितरित किए जाएंगे। वहीं महिलाओं को पीपीटी के माध्यम से पीसीपीएनडीटी अधिनियम के बारे में जानकारी दी जाएगी तथा जीपीएफ-एसआई द्वारा जागरूकता अभियान के माध्यम से महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि, श्रीमती सुमन छाजेड़ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। डॉ.अनुराधा सक्सेना ने बताया कि धरणीधर मंदिर में आयोजित महिला सम्मान समारोह एवं गणगौर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस अवसर पर महिला अधिकारिता विभाग की ओर से प्रतियोगिता के विजेताओं और प्रतिभागियों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के लोगो युक्त मेकअप किट एवं विभागीय प्रचार-प्रसार सामग्री देकर सम्मानित किया गया। साथ ही महिलाओं को विभाग की विभिन्न योजनाओं तथा उद्यमशीलता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!