ग्रीष्मावकाश में यात्रियों को राहत, स्पेशल ट्रेन सेवाओं की अवधि बढ़ाई गई

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): ग्रीष्मावकाश के दौरान बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल रेल सेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार किया है। दैनिक रेल यात्री संघ चिड़ावा के अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गाड़ी संख्या 04725/04726 हिसार-खड़की-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा का संचालन हिसार से 5 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026 तक (2 ट्रिप) तथा 19 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 तक (2 ट्रिप) बढ़ाया गया है। इसी प्रकार खड़की से यह सेवा 6 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक (2 ट्रिप) तथा 20 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक (2 ट्रिप) संचालित की जाएगी। इससे क्षेत्र के यात्रियों को ग्रीष्मावकाश में आवागमन के दौरान सुविधा मिलेगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!