चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): चिड़ावा में कार्यरत विद्युत विभाग की सहायक अभियंता (एईएन) निधि मिश्रा को एपीओ कर दिया गया है। इस संबंध में आदेश एवीवीएनएल अजमेर की सचिव सीमा शर्मा द्वारा जारी किया गया है। आदेश के अनुसार एपीओ अवधि के दौरान निधि मिश्रा का मुख्यालय झुंझुनूं रहेगा। विद्युत विभाग में हुए इस प्रशासनिक निर्णय के बाद स्थानीय स्तर पर इसकी चर्चा तेज हो गई है। एईएन निधि मिश्रा को फिलहाल किसी नए पदस्थापन के आदेश जारी नहीं किए गए हैं और उन्हें अगले आदेश तक झुंझुनूं मुख्यालय पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।गौरतलब है कि कुछ समय पहले विद्युत विभाग के चिड़ावा कार्यालय में एईएन निधि मिश्रा और भाजपा के एक पूर्व पार्षद रविकांत शर्मा के बीच बहसबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया था। वीडियो वायरल होने के बाद विद्युत विभाग में भी इस घटनाक्रम को लेकर हलचल बनी हुई थी। अब एवीवीएनएल अजमेर की ओर से एपीओ का आदेश जारी होने के बाद इस पूरे मामले को लेकर फिर से चर्चा शुरू हो गई है। फिलहाल विभाग की ओर से इस संबंध में विस्तृत टिप्पणी सामने नहीं आई है।
चिड़ावा में विद्युत विभाग की एईएन निधि मिश्रा एपीओ: मुख्यालय झुंझुनूं किया गया निर्धारित
By -
March 15, 2026
0
Tags: