सूरजगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): गांव बनगोठड़ी खुर्द में लाडो बेटी ज्योति पूनिया की घोड़ी पर गाजे-बाजे के साथ बिंदौरी निकाली गई। इस अवसर पर ज्योति की माता मुनेश देवी और पिता सुरेंद्र पूनिया के साथ परिवारजन व सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान पूरे गांव में उत्साह का माहौल रहा और लोगों के चेहरों पर खुशी की अलग ही झलक दिखाई दी। यह पल गांव के लिए एक यादगार अवसर बन गया। घोड़ी पर सवार बेटी ज्योति के चेहरे पर भी उल्लास और गर्व साफ दिखाई दे रहा था। ग्रामीणों ने इसे समाज में बेटा-बेटी के भेदभाव के खिलाफ एक सकारात्मक संदेश बताया और कहा कि ऐसी पहल से बेटियों को भी बेटों के बराबर सम्मान देने की प्रेरणा मिलती है।
बनगोठड़ी खुर्द में बेटी ज्योति पूनिया की घोड़ी पर निकली बिंदौरी, बेटियों के सम्मान का दिया संदेश
By -
March 07, 2026
0
Tags: