बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह: वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया गया सम्मानित

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह आज यादगार बन गया। इस दौरान कई पत्रकारों को सम्मानित किया गया, जिसमें 17 वरिष्ठ पत्रकार व 32 युवा पत्रकार शामिल थे, इन सभी को मोमेंटो प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीकानेर विधायक जेठानंद व्यास, खाजूवाला विधायक डॉ.विश्वनाथ मेघवाल, सुरेंद्र डागा, रवि भटनागर मौजूद रहे। इन अतिथियों का बीकानेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष कुशाल सिंह मेड़तिया, महासचिव विशाल स्वामी, कोषाध्यक्ष गिरिराज भदानी, बलदेव रंगा, पवन भोजक, गिरीश श्रीमाली, नीरज जोशी, केके सिंह, बृजमोहन आचार्य, भवानी जोशी व श्याम मारू आदि ने सम्मानित किया।

*होली के गीतों पर जमकर थिरके दोनों विधायक*

बीकानेर प्रेस क्लब के आयोजन में होली के गीतों का रंगारंग कार्यक्रम हुआ, जिसमें हेमंत अकेला व सुशील छंगाणी की टीम ने एक से एक बढ़िया फागुनी गीत गाये। इस दौरान विधायक जेठानंद व्यास व विश्वनाथ मेघवाल जमकर थिरके। जेठानंद व्यास ने होली के तथा देशभक्ति के गीत भी पेश किए, जिनको खूब दाद मिली। इस दौरान मिमिक्री आर्टिस्ट मुकेश पुरोहित ने अनेक चर्चित हस्तियों की मिमिक्री कर पत्रकारों को खूब हंसाया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उद्घोषक रविंद्र हर्ष ने किया। 

*इनको मिला लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवार्ड*

वरिष्ठ पत्रकार संतोष जैन, लूनकरण छाजेड, केके गौड, श्याम मारू, रमजान मुगल, प्रकाश पुगलिया, नवीन शर्मा, नीरज जोशी, रवि विश्नोई, प्रमोद आचार्य (आयुष अंतिमा), रमेश बिस्सा, केके सिंह, राजेश छंगाणी, मो.अली पठान, महेश स्वामी, कौशलेश गोस्वामी, ओमप्रकाश सोनी।

*इनको मिला गौरव अवार्ड*

युवा पत्रकार रौनक व्यास, जीतू बीकानेरी, निखिल स्वामी, सरजीत सिंह, मुकेश रामावत, अनिल रावत, गिरीराज हर्ष, मुदिता पोपली, शिव भादाणी, मुकेश रंगा, जगदीश सुथार, अरविन्द व्यास, दशरथ रामावत, राजीव जोशी, बलजीत गिल, धीरज जोशी, मोहन कडेला, सुरेन्द्र सिंह राठौड, त्रिभुवन रंगा, रितेश यादव, वीरेन्द्र पुरोहित, जय प्रकाश गहलोत, भगवान देव सारस्वत, सुरेन्द्र मण्डा, विनोद जोशी, अतुल आचार्य, भरत शर्मा, उमाशंकर व्यास, संजय स्वामी, रामस्वरूप भाटी, मुकेश पूनिया, रामदयाल विश्नोई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!