खंडेलिया परिवार द्वारा सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आगाज कलश यात्रा के साथ हुआ

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): स्थानीय मुकुंद सेवा सदन में खंडेलिया परिवार की ओर से रविवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। कथा संयोजक श्रीमती रिंकी पंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रमोद कुमार खंडेलिया परिवार द्वारा आयोजित इस ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ रविवार सुबह 9 बजे विशाल कलश यात्रा मुकुंद सेवा सदन से प्रारंभ होकर कमल हाइट्स के सामने से एवं करुंडिया रोड होते हुए पुनः कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। 
*कथा का समय एवं कार्यक्रम*
आयोजक प्रमोद खंडेलिया ने बताया कि कथा स्थल पर प्रतिदिन आध्यात्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला चलेगी।
* प्रातः बजे: संकीर्तन एवं प्रार्थना सभा। तत्पश्चात प्रभात फेरी, जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए कथा स्थल पहुंचेगी। दोपहर 12:15 बजे से ख्याति प्राप्त कथा वाचक श्री हरि शरण जी महाराज के श्रीमुख से भागवत कथा का वाचन किया गया, जिसमें प्रथम दिवस पर भागवत महात्तम एवं विभिन्न प्रसंगों पर विस्तार से उन्होने बताया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!