अखिल भारत हिन्दू महासभा: श्रीमति सुमन कटेवा चिड़ावा नगर अध्यक्ष एवं रेखा पाण्डेय चिड़ावा नगर उपाध्यक्ष मनोनीत

AYUSH ANTIMA
By -
0

झुन्झुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): महिलाओं के योगदान को किसी भी क्षेत्र में नकारा नहीं जा सकता। इसी मूलमंत्र के साथ अखिल भारत हिन्दू महासभा के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पूनीया ने झुन्झुनू जिला अध्यक्ष प्रणीत गुप्ता (विपुल), झुन्झुनू महिला सभा कार्यकारी जिलाध्यक्ष श्रीमती रमेश देवी यादव की अनुशंसा पर श्रीमति सुमन कटेवा एवं रेखा पाण्डेय के सनातन धर्म के प्रति निष्ठा व समर्पण के मध्यनजर झुन्झुनू जिला चिड़ावा नगर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष हिन्दू महासभा महिला विंग का नियुक्त किया है। आशा है कि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चक्रपाणि जी महाराज के सनातन के प्रति विचारो को जन जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगी। श्रीमति सुमन कटेवा एवं रेखा पाण्डेय ने अपने मनोनयन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष परम पूज्य सनातन सम्राट जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी चक्रपाणि नंद गिरी जी महाराज प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पुनिया, प्रदेश कोर कमेटी अध्यक्ष डॉ.राजेंद्र शर्मा झेरलीवाला, प्रदेश महामंत्री भागीरथ सिंह पिलानिया व प्रदेश संगठन महामंत्री अशोक कुमार योगी का आभार व्यक्त किया। श्रीमति सुमन कटेवा एवं रेखा पाण्डेय के घर पर खुशी की लहर है। बधाई देने सुभाष चंद्र योगी (कार्यकारी जिलाध्यक्ष), कुलदीप सिंह राठौड़ जिला उपाध्यक्ष, अनिल कुमार कौशिक जिला मीडिया प्रभारी, नितिन कुमार चौधरी भुवाना ब्लॉक अध्यक्ष, नरेश धाबाई युवा सभा जिला अध्यक्ष, ऋतिक चंदेलिया युवा सभा जिला उपाध्यक्ष, सुदीप कटेवा चिड़ावा नगर अध्यक्ष, अमित वर्मा चिड़ावा नगर उपाध्यक्ष, मनोज कुमार बराला, शिव कुमार काकोडा आदि शामिल हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!