जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): माननीय मुख्यमंत्री के सौजन्य से निरोगी सांगानेर चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आमजन को प्रदान किया गया, जिससे लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ी। इस विशेष कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री के सुपुत्र डॉ.कुणाल शर्मा से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। साथ ही शनि सीताराम विकास समिति के सभी सदस्यों के साथ मिलकर उनसे भेंट करने का अवसर भी मिला। उनसे हुई यह मुलाकात अत्यंत प्रेरणादायक और यादगार रही, जिसने इस आयोजन को और भी विशेष बना दिया।
3/related/default