चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भगवान श्रीराम का चरित्र मानव जीवन की मर्यादा को स्थापित करने वाला है। सर्व मांगलमयी समाज मे मनुष्य के क्या कर्तव्य है, यह अपने चरित्र के माध्यम से भगवान ने सबको बताया है। उक्त कथन वाणी भूषण प्रभुशरण तिवाड़ी ने शहर के रेलवे स्टेशन के पास स्थित श्री दुर्गा मंदिर में श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के द्वारा आयोजित श्रीराम कथा के प्रथम दिवस व्यास पीठ से बोलते हुए कहे। कथा में भगवान शिव एवं सती चरित्र तथा नारद मोह का विशद वर्णन किया गया। कथा के दौरान भगवान विष्णु की सजीव झांकी ने वातावरण को भक्ति मय बना दिया तो सुमधुर कर्णप्रिय संगीत ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। वही कथा के प्रारंभ में मुख्य यजमान जय प्रकाश सोनी के द्वारा सपत्नीक पूजन किया गया। कार्यक्रम में बाबूलाल सोनी, सुभाष वर्मा, नंदू सोनी दिल्ली, सुरेन्द्र सोनी, मुकेश सोनी, सुशील फतेहपुरिया, राजेश सोनी भामा, ओमप्रकाश योगी, रवि सोनी, मानकचंद सोनी, सुशील सोनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला पुरुष मौजूद रहे। कथा का समय दोपहर 01 बजे से सायं 5 बजे तक का है।
भगवान श्रीराम का चरित्र मानव जीवन की मर्यादा को स्थापित करने वाला: तिवाड़ी
By -
March 20, 2026
0
Tags: