भारत विकास परिषद शाखा बहरोड के वार्षिक चुनाव संपन्न

AYUSH ANTIMA
By -
0


बहरोड़ (विपिन शर्मा): भारत विकास परिषद शाखा बहरोड के वार्षिक चुनाव श्री श्याम मंदिर जागुवास रोड पर संपन्न हुए। जिसमें सर्वसम्मति से राजकुमार जिंदल अध्यक्ष, रामनरेश पटेल उपाध्यक्ष, अनिल शर्मा उपाध्यक्ष, मुकेश यादव सचिव, वीरेंद्र वर्मा सहसचिव, गुलाबचंद प्रजापत कोषाध्यक्ष, शिवचरण ज्योतिष सह कोषाध्यक्ष तथा सत्यनारायण अग्रवाल संगठन मंत्री निर्विरोध निर्वाचित हुए। कार्यक्रम में चुनाव प्रभारी वासुदेव गुप्ता ने पारदर्शिता के साथ चुनाव संपन्न करवाये तथा नवनिर्वाचित पीएसटी को शुभकामनाएं प्रेषित की। पूर्व अध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रकल्प प्रमुख अनिल सेठ ने बताया कि भारत विकास परिषद (BVP) के चुनाव उनकी आंतरिक संगठनात्मक नियमावली के अनुसार होते हैं, जो आमतौर पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करते हैं। इसमें शाखा, प्रांतीय और केंद्रीय स्तर पर पदाधिकारियों का चयन होता है। मुख्य रूप से नामांकन, मतदान या आम सहमति के माध्यम से पदाधिकारी चुने जाते हैं और प्रक्रिया में योग्यता और सदस्यता मानदंड महत्वपूर्ण होते हैं। चुनाव प्रक्रिया के समय प्रांतीय प्रकल्प प्रमुख कमलेश सोनी पूर्व अध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रकल्प प्रमुख दीनदयाल खंडेलवाल, जल मंदिर प्रकल्प प्रमुख भीम भारद्वाज, भारत को जानो प्रकल्प प्रमुख विनय गौड़, अध्यक्ष नरेंद्र यादव, सचिव अनिल शर्मा, कोषाध्यक्ष महिपाल सेन इत्यादि उपस्थित रहे एवं नई एचडी का माल्यार्पण तथा लड्डू खिलाकर स्वागत किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!