बीकानेर: बीकानेर में कार्यरत निजी बिजली कम्पनी बीकेसीएल द्वारा लगातार पिछले काफी समय से घंटो बिजली कटौती को लेकर बीकानेर शहर जिला कांग्रेस के शिष्टमंडल ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) को ज्ञापन सौंपा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने कहा कि पिछले लम्बे समय से रखरखाव के नाम पर बिजली कटौती का खेल जारी है, जिसको तुरंत प्रभाव से रोकना चाहिए। उन्होंने जिला कलेक्टर को अवगत करवाया कि आगामी दिनों में नवरात्रि, ईद ग्वरजा माता और रामनवमी का बड़ा त्यौहार है, जिसके चलते लगातार कार्यक्रम जारी रहेंगे और बच्चों की परीक्षाएं भी चल रही है, इसको देखते हुए तुरंत प्रभाव से बिजली कटौती बंद हो ताकि जनता में पनप रहा गुस्सा आंदोलन की राह ना पकड़े। इसके साथ ही मेघवाल ने कहा कि विजिलेंस के नाम पर धमकाकर जबरन गरीब परिवारों से वसूली की जा रही है, जिसको रोकना अब प्रशासन की अहम जिम्मेदारी बन गई है। समय रहते प्रशासन निजी बिजली कंपनी पर लगाम लगाए अन्यथा जनसैलाब इसके खिलाफ सड़को पर उतरेगा, जिसको संभालना प्रशासन के लिए मुश्किल हो जाएगा। मेघवाल ने अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान मलबा सड़क पर ही छोड़ देने पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि इसको भी तुरंत हटवाना चाहिए ताकि जनता को परेशानी ना हो। शिष्टमंडल में वरिष्ठ कांग्रेसी कन्हैया लाल कल्ला, शरीफ समेजा, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष उमा सुथार, एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रफुल्ल हटीला, महासचिव राहुल जादूसंगत, पार्षद जावेद, आईटी सेल प्रभारी अकरम अली, मनोज गहलोत, नितिन वत्सस शामिल रहे।
त्यौहारों को देखते हुए बंद हो बिजली कटौती, विजिलेंस के नाम पर लोगो को धमकाना बंद करे बीकेसीएल: मदन गोपाल मेघवाल
By -
March 17, 2026
0
Tags: