एक दिवसीय रोजगार शिविर का हुआ आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपूतली-बहरोड़ (सुनील दत्त शर्मा): राज्य सरकार द्वारा निर्देशित युवा रोजगार नीति के तहत एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर का आयोजन नगर पालिका कार्यालय नारायणपुर में शनिवार को विधायक बानसूर देवीसिंह शेखावत के मुख्य आतिथ्य में किया गया। जिला रोजगार अधिकारी श्यामलाल साँटोलिया ने बताया कि शिविर का उद्घाटन विद्यायक देवीसिंह शेखावत द्वारा किया गया, शिविर में 5 कम्पनियों नें 550 रिक्तियों के साथ भाग लिया, जिसमें 291 युवाओं को प्राथमिक रूप से चयनित करवाया गया, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र कोटपूतली द्वारा सुभाष मीणा निवासी ज्ञानपुरा को 7 लाख 86 हजार 452 का चैक विधायक देवीसिंह द्वारा डॉ.भीम राव अम्बेडकर दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना में प्रदान किया। रोजगार अधिकारी ने बताया कि 31 युवाओं को मौके पर ऑफर लेटर प्रदान करवायें गये, संयुक्त निदेशक रोजगार द्वारा करियर वार्ता की गयी, महाप्रबंधक उद्योग भंवरलाल सैनी द्वारा स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी। 55 युवाओं को स्वरोजगार योजना में पंजीकृत किया गया। विधायक ने रोजगार प्रयास, बिजली सुधार, सरकारी भर्ती, पानी की आपूर्ति एवं क्षेत्रीय विकास कार्यों पर आमजन में विचार साझा किये।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!