शहीद दिवस पर पूर्व सैनिकों ने निकाली विशाल तिरंगा वाहन रैली

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): शहीद दिवस पर शहर में भूतपूर्व सैनिकों के तत्वावधान में विशाल तिरंगा वाहन रैली निकाली गई शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। तिरंगा वाहन रैली नगर पालिका से रवाना होकर शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई अहिंसा सर्किल, बस स्टैंड, पटेल रोड व झिलाय रोड होते हुए 80 फीट रोड स्थित शहीद स्मारक पहुंची। रैली का शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर देशभक्ति का संदेश दिया एवं पूर्व सैनिकों का उत्साहवर्धन किया। शहीद स्मारक पहुंचने पर राष्ट्रगान के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान वीरांगनाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रामसहाय वर्मा रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्नल राजाराम चौधरी ने की। विशिष्ट अतिथियों में निवर्तमान पालिकाध्यक्ष दिलीप ईसरानी, एयर कमांडर चन्द्र मोहन, कर्नल उमराव सिंह राठौड़, कमांडर मुकुट बिहारी, कप्तान किशन लाल चौधरी, अध्यक्ष कैप्टन सीताराम गुर्जर, उपाध्यक्ष आत्मराम जाट व कैप्टन सूरजमल जाट मौजूद रहे। मुख्य अतिथि विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा कि शहीद दिवस पर इस प्रकार का ऐतिहासिक कार्यक्रम निवाई में पहली बार आयोजित हुआ है। उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि शहीदों के बलिदान के कारण ही देश सुरक्षित है, जिससे हम सभी स्वतंत्रता का जीवनयापन कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से देशभक्ति की भावना को अपनाने और शहीदों के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। निवाई संगठन के अध्यक्ष कैप्टन सीताराम गुर्जर ने बताया कि कार्यक्रम के अंत में देश की एकता व अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। यह आयोजन देशभक्ति एवं सम्मान की मिसाल रहा। इस अवसर पर सूरजमल गुर्जर, हनुमान सिंह, सुबेदार मेजर दुर्गालाल, डांगरथल भाजपा मंडल अध्यक्ष केदार जाट व मदन भडाणा सहित कई पूर्व सैनिक व शहरवासी मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!