निवाई (लालचंद माली): घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं कालाबाजारी की रोकथाम को लेकर एसडीएम प्रीति मीणा के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन व खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ढाणी जुगलपुरा में स्थित अनुष्का होटल व रेस्टोरेंट पर छापेमारी की गई, जिसको लेकर तीन घरेलू एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए। निरीक्षण अभियान के तहत एसडीएम प्रीति मीणा ने झिलाय इंडियन गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण कर रिकॉर्ड व वितरण व्यवस्था की जांच की। इसी प्रकार ढाणी जुगलपुरा स्थित अनुष्का होटल व रेस्टोरेंट पर छापेमारी की गई, जहाँ घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पाया गया। नियमों के उल्लंघन पर तीन घरेलू एलपीजी सिलेंडर जब्त कर गैस एजेंसी को सुपुर्द किए गए। इसी दौरान हाईवे पर स्थित पारस रिसोर्ट की भी जांच की गई, जहाँ व्यावसायिक सिलेंडरों का उपयोग होता मिला। एसडीएम प्रीति मीणा ने बताया कि घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आमजन से अपील की है कि घरेलू सिलेंडरों का दुरुपयोग नहीं करें और काला बाजारी की सूचना तुरंत खाद्य विभाग को दें। इस अवसर पर डीवाईएसपी रवि कुमार शर्मा, प्रवर्तन निरीक्षक अमित शर्मा, त्रिलोक प्रताप सिंह टोंक, अमित शर्मा मालपुरा व वरिष्ठ सहायक लखन कुमार सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर एसडीएम ने की बड़ी कार्रवाई, तीन सिलेंडर जब्त
By -
March 15, 2026
0
Tags: