बंधे का बालाजी में महाआरती आयोजित

AYUSH ANTIMA
By -
0

झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत बुधवार शाम बंधे का बालाजी मंदिर में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि एवं सुख-शांति की कामना की। मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट एवं रोशनी से सजाया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। महाआरती में जिला स्तरीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन की सक्रिय सहभागिता रही। महाआरती के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ दीप प्रज्ज्वलन किया गया तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग ने कहा कि राजस्थान दिवस प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं को स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर झुंझुनू जिले व प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि एवं सुख-शांति की कामना की। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया, वहीं बंधे का बालाजी मंदिर प्रबंधन द्वारा जिला स्तरीय अधिकारियों का दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया गया। 

*ये रहे मौजूद*

महाआरती में पूर्व जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी, विशंभर पूनिया, मुरारी सैनी, बनवारी लाल सैनी, प्यारेलाल ढूकिया, राजेश बाबल, एडीएम अजय कुमार आर्य, मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चंद्र यादव, झुंझुनू एसडीएम कौशल्या बिश्नोई, कोषाधिकारी डॉ.सतीश खेदड़, पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता सतीश चंद्र गुप्ता, एवीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता एमके टिबडा़, सीएमएचओ डॉ.छोटेलाल गुर्जर, पीएमओ डॉ.जितेंद्र भांबू, नगर परिषद आयुक्त देवीलाल, सीओ स्काउट महेश कालावत, देवस्थान विभाग से सुनीला सैनी, सीसीबी एमडी संदीप शर्मा, एपीआरओ विकास चाहर, महिला एवं बाल विकास के उपनिदेशक बृजेंद्र राठौड़, समाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ.पवन पूनिया, जिला रसद अधिकारी डॉ.निकिता राठौड़, डीईओ प्रारंभिक संतोष सोहू, पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक देवेंद्र चौधरी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नेहा झाझडिया, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक अभिषेक चौपदार, जिला खेल अधिकारी राजेश ओला सहित जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं मंदिर प्रबंधन की तरफ से नरेश गाड़िया, राजेश गुप्ता, प्रमोद खण्डेलिया, प्रदीप पाटोदिया, कमल केजरीवाल, सुरेंद्र राणासरिया, श्यामसुंदर गाडिया, विजय गाडिया, विनोद टीबड़ा, संपत गाडिया, संजय जगनानी, अतुल गाडिया, संदीप टीबड़ा, प्रमोद गाडिया, शशिकांत टीबड़ा, अनिल केडिया, मुकेश ढेढिया, सुधीर टीबड़ा, रामनिवास सोनी, मनोज व्यास, नीरज पुरोहित, अनिल गाड़िया, मातादीन, नेमी अग्रवाल, ताराचंद गुप्ता, सुमित, सहित सैकड़ो की संख्या में भक्त मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!