मान्यवर कांशीराम की 92वीं जयंती व आजाद समाज पार्टी स्थापना दिवस पर हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): रविवार को झुंझुनूं जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर भवन में बहुजन समाज के महानायक कांशीराम साहब की 92वीं जयंती एवं आजाद समाज पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर साहब व काशीराम के फोटो पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विकास आल्हा ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेंद्र सिंह चारावास रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भीम आर्मी व आसपा आईटी संभाग प्रभारी सुधीर कुमार मेघवाल उपस्थित रहे। अतिथि के रूप में ओमप्रकाश सुनिया भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व महा प्रबंधक जिला उद्योग मनीराम देवरोड़ ने काशीराम के जीवन व संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके विचार सामाजिक न्याय, समानता और बहुजन समाज को संगठित करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने अंधविश्वास, पाखंडवाद और समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर आसपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह चारावास ने कहा कि आने वाले चुनाव में पार्टी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी तथा जल्द ही संगठन और पार्टी कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। कार्यक्रम में पंकज बौद्ध, शैलेश भारतीय, राजेश कुमार (बागोली) उदयपुरवाटी, दुर्गा प्रसाद गुढ़ा, प्रीतम बिजौली, नाहर सिंह क्लॉथ कला, अनुराग भारू, बनवारी लाल सोलाना, एडवोकेट राकेश सबलानिया, अजीत मेघवाल धनौरी, सकील फौजी, कैलाश महाराज सारी, विक्रम गर्वा इंडाली, मनोज कुमार बजावा, राहुल कुमार निर्मल, कृष्ण इंडाली, राजेंद्र, मनीष अमरसिंहपूरा, रवि तूदवाल, अशोक कुमार मंडावा, बृजलाल बुडाना, पंच दिनेश बरवड़ इस्लामपुर, जयप्रकाश गर्वा, सुनील सीरस्वा, कमलेश काला, रोहित मौर्य, रवि कासनी, मंगेश भगत, विकास बुलानिया सहित भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!