निवाई (लालचंद माली): सोमवार की देर शाम शिवाजी कॉलोनी की गली नंबर 14 में एक 17 वर्षीय युवक ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर निवाई थाना पुलिस के एएसआई कमलेश गूर्जर व भारती मीणा मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस युवक को फंदे से उतारकर राजकीय उप जिला चिकित्सालय लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मंगलवार की सुबह पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। एएसआई कमलेश ने बताया कि सोमवार की शाम करीब 7:30 बजे दीपक वर्मा पुत्र कान्हा रैगर निवासी गली नंबर 14, वार्ड नंबर 32, शिवाजी कॉलोनी ने फंदे से झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मंगलवार की सुबह पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग में मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने बुजुर्ग दिव्यांग चाचा के साथ रहता था। उसकी मां मजदूरी कर जीवन यापन करती है। करीब 3 वर्ष पूर्व मृतक के पिता ने भी आत्महत्या कर ली थी।
युवक ने पंखे पर फंदा लगाकर की आत्महत्या, 3 वर्ष पूर्व पिता ने भी की थी आत्महत्या
By -
March 10, 2026
0
Tags: