जिला स्तरीय कम्प्यूटर टंकण गति परीक्षा 30 मार्च को

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): मृत राज्य कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकम्पात्मक नियुक्ति नियम, 1996 के अंतर्गत नियुक्त कार्मिकों के लिए जिला स्तरीय कम्प्यूटर टंकण गति परीक्षा का आयोजन 30 मार्च को किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ.अजय कुमार आर्य ने बताया कि 31 दिसंबर 2022 से पूर्व नियुक्त तथा अनुकम्पा नियुक्ति के तीन वर्ष की अवधि के भीतर कार्यरत ऐसे कार्मिक (कनिष्ठ सहायक), जिन्होंने अभी तक कम्प्यूटर टंकण गति परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की है, उनके लिए यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि कम्प्यूटर आधारित टंकण गति परीक्षा 30 मार्च को प्रातः 10:30 बजे से ग्रुपवार राजकीय पॉलोटेक्निक महाविद्यालय, आबूसर (झुंझुनूं) की कम्प्यूटर लैब में आयोजित होगी। एडीएम आर्य ने बताया कि जिन कार्मिकों ने कम्प्यूटर आधारित टंकण गति परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपने प्रवेश पत्र जिला कलक्टर कार्यालय, कक्ष संख्या 100 (संस्थापन अनुभाग) से 23 एवं 24 मार्च 2026 को कार्यालय समय में प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रवेश पत्र जारी करने के संबंध में अलग से कोई आदेश या सूचना जारी नहीं की जाएगी। इसलिए संबंधित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर स्वयं उपस्थित होकर प्रवेश पत्र प्राप्त करना होगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!