निवाई (लालचंद माली): शिक्षा के क्षेत्र में शैक्षणिक गुणवत्ता को सुदृढ करने के उद्देश्य से राजकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की जिला स्तरीय वाक्पीठ संगोष्ठी का आयोजन 27 एवं 28 मार्च 2026 को किया जाएगा। वाकपीठ के सचिव रामकिशोर सैनी राहोली ने बताया कि दो दिवसीय संगोष्ठी में विभिन्न राजकीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सम्मिलित होकर शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों, प्रभावी विद्यालय प्रबंधन, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा आधुनिक शिक्षण पद्धतियों जैसे विषयों पर अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने बताया कि संगोष्ठी का मुख्य ध्येय सरकारी विद्यालयों में एक बेहतर और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण तैयार करना है।
शैक्षणिक गुणवत्ता व नेतृत्व क्षमता संवर्धन हेतु प्रधानाध्यापकों की दो दिवसीय वाक्पीठ संगोष्ठी 27 को
By -
March 10, 2026
0
Tags: