झुंझुनू में 26 मार्च को निकलेगी भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): श्रीराम जन्मोत्सव समिति, झुंझुनू के तत्वावधान में इस वर्ष भी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। आगामी 26 मार्च 2026, गुरुवार को शहर में 41वीं विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

*शोभायात्रा का मार्ग और समय*

कार्यक्रम संयोजक पार्षद विजय कुमार सैनी ने बताया कि भव्य शोभायात्रा सांय 3.15 बजे रामलीला मैदान, चूना चौक से गाजे-बाजे के साथ प्रारंभ होगी। यह यात्रा शहर के मुख्य मार्गों जैसे छावनी बाजार, जोशियों का गट्टा, कपड़ा बाजार, चबूतरा चौक, शहीदान चौक होते हुए गांधी चौक पर पहुंचकर रात्रि में विसर्जित होगी।

*सांस्कृतिक आकर्षण का केंद्र*

इस वर्ष शोभायात्रा में भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में शामिल हैं, विभिन्न समाजों और संस्थाओं द्वारा मनमोहक झांकियां। पारंपरिक बंजारा नृत्य और कच्छी घोड़ी का प्रदर्शन, अखाड़ा (व्यायाम शाला) के हैरतअंगेज करतब। रामगढ़ शेखावाटी की प्रसिद्ध चंग पार्टी और डीजे की मधुर धुनें।

*समिति की अपील*

समिति ने सभी सनातनी धर्मप्रेमियों से आग्रह किया है कि वे इस उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लें। साथ ही, निवेदन किया गया है कि शोभायात्रा के दिन सभी अपने-अपने घरों में दीप प्रज्वलित करें और छतों पर भगवा ध्वज फहराकर उत्सव का स्वागत करें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!