टीबड़ा हॉस्पिटल का बेरी में निशुल्क चिकित्सा शिविर, 220 मरीजों को मिला लाभ

AYUSH ANTIMA
By -
0


सीकर (श्रीराम इंदौरिया): ग्राम पंचायत बेरी में टीबड़ा हॉस्पिटल, बसन्त विहार, सीकर के तत्वावधान में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 220 से अधिक मरीजों की जांच कर उन्हें परामर्श एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं एवं निशुल्क दवाइयां प्रदान की गई। शिविर में टीबड़ा हॉस्पिटल के रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट एवं स्पाइन सर्जन डॉ.रमाकांत टीबड़ा तथा फिजिशियन डॉ.अशोक कुमार और उनकी टीम ने मरीजों की जांच कर उपचार संबंधी सलाह दी। इस दौरान डॉक्टरों ने ग्रामीणों को रोबोट तकनीक से घुटना रिप्लेसमेंट के लाभों के बारे में जानकारी दी तथा बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए। चिकित्सा शिविर के दौरान 15 मरीजों को दर्द के लिए ट्रिगर पॉइंट इंजेक्शन लगाए गए, जबकि 20 मरीजों को ऑपरेशन की सलाह दी गई। इनमें 5 स्पाइन सर्जरी, 12 घुटना रिप्लेसमेंट तथा 5 अन्य प्रकार के ऑपरेशन शामिल हैं।
कार्यक्रम में बेरी के सरपंच प्रतिनिधि सुखराम सारसर, पंचायत समिति सदस्य किरण कुमार मील, धर्मशाला के सरपंच प्रतिनिधि रमेश धींवा, किसान नेता विजेन्द्र सिंह काजला, पाबूदान सिंह चौहान, दानाराम खरबास, सुरेश खेदड़, महावीर ऐचरा, हरदयाल राव, बीरबल मूंड, सज्जन कुमार रूणला (भूतपूर्व सैनिक), फूल सिंह ओला, धर्मेंद्र ओला, गिरधारी सिंह चौहान, मेघाराम राड, पत्रकार घनश्याम दीक्षित, लालचंद खेदड़, राजेन्द्र खरबास, शंकर, राजेन्द्र खेदड़, जगदीश राव, मंगल मीणा, रोहिताश रूणला, बनवारी खेदड़, छोटे लाल सैन सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विजेन्द्र सिंह काजला द्वारा किया गया।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!