गणितीय नवाचार: बिड़ला बालिका विद्यापीठ में 'पाई दिवस 2026' का भव्य आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): बिरला बालिका विद्यापीठ पिलानी में 14 मार्च 2026 को पाइ डे तथा इंटरनेशनल मैथमेटिक्स डे के अवसर पर ‘पाई दिवस 2026’ का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। इस वर्ष का वैश्विक विषय “मैथमेटिक्स एवं होप” रहा, जिसके अंतर्गत कक्षा 5वीं से 8वीं तक की छात्राओं के लिए अनेक शैक्षिक एवं रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। प्रातःकालीन सभा में छात्राओं ने π (पाई) के रोचक तथ्यों को साझा किया तथा इसके वैज्ञानिक महत्व को सरल भाषा में समझाया। कला और गणित के अनूठे संगम के रूप में छात्राओं ने ‘पाई ब्रेसलेट्स’ बनाए, जिनमें रंगीन मनकों के माध्यम से π (पाई) के अंकों को दर्शाया गया। विद्यालय की प्राचार्या अचला वर्मा और डीन एकेडमिक्स अंजु डोगरा ने छात्राओं की रचनात्मकता और गणित के प्रति उत्साह की सराहना की। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में गणितीय जिज्ञासा, तार्किक सोच और STEM विषयों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना रहा। अंत में, गणित विभागाध्यक्ष सुश्री सावित्री धायल ने निरंतर सहयोग के लिए स्कूल प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने सुश्री आकांक्षा गुप्ता की सूक्ष्म योजना और सफल क्रियान्वयन की प्रशंसा की। यह आयोजन छात्राओं के लिए गणित को रोचक, रचनात्मक और प्रेरणादायक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रखने के लिए प्रेरित करता है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!