जयपुर: युवा मामले एवं खेल विभाग तथा कौशल रोजगार एवं उद्यमिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नवीन युवा नीति 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत युवाओं को कैरियर मार्गदर्शन एवं रोजगार के अवसरों से लाभान्वित करने के उद्देश्य से यूनिसेफ के सहयोग से 18 मार्च 2026 को युवा आवास परिसर, जयपुर में आयोजित होने वाला कैरियर मार्गदर्शन एवं रोजगार सहायता शिविर अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। उप प्रादेशिक रोजगार कार्यालय, जयपुर की उपनिदेशक श्रीमती नवरेखा ने बताया कि उक्त शिविर की नई तिथि शीघ्र ही घोषित की जाएगी, जिसकी सूचना पृथक से जारी की जाएगी। संबंधित युवाओं एवं प्रतिभागियों से अनुरोध है कि वे आगामी सूचना तक प्रतीक्षा करें।
18 मार्च 2026 को प्रस्तावित कैरियर मार्गदर्शन एवं रोजगार सहायता शिविर स्थगित
By -
March 16, 2026
0
Tags: