कोटपूतली-बहरोड़ में खाद्य कारोबारियों के लिए 'फोस्टेक' प्रशिक्षण शिविर 17 व 18 मार्च को

AYUSH ANTIMA
By -
0

कोटपूतली-बहरोड़: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग द्वारा आमजन को सुरक्षित एवं पौष्टिक भोजन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में दो दिवसीय विशेष फोस्टेक (FoSTaC) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी के निर्देशन में यह शिविर आयोजित होंगे। सीएमएचओ डॉ.आशीष सिंह शेखावत ने बताया कि शिविरों के माध्यम से 17 मार्च को लाल विलास होटल, नीमराणा एवं 18 मार्च को शेखाणा होटल, कोटपूतली में प्रातः 11 बजे से प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शशीकांत शर्मा एवं नेहा शर्मा ने बताया कि एफएसएसएआई (FSSAI) दिल्ली से आए विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा खाद्य निर्माण, वितरण और बिक्री से जुड़े सभी वर्गों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें किराणा व्यापारी, फल-सब्जी व पानी विक्रेता, डेयरी संचालक, कैन्टीन, स्ट्रीट फूड वेन्डर्स, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, अन्नपूर्णा रसोई व मिड-डे मील कर्मचारी, ढाबा, बेकरी और मिठाई विक्रेता शामिल होंगे। प्रशिक्षण में खाद्य पदार्थों के उचित रखरखाव, स्वच्छता नियमों और शुद्धता के मानकों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।नियमानुसार सभी प्रकार के खाद्य कारोबारियों के लिए यह प्रशिक्षण प्राप्त करना अनिवार्य है। प्रशिक्षण के सफल समापन पर FSSAI नई दिल्ली की ओर से प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। प्रशिक्षणार्थियों को अपने साथ आधार कार्ड की प्रति स्वयं का पासपोर्ट साइज फोटो संस्थान के फूड लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन की छायाप्रति लाना अनिवार्य है। विभागीय अधिकारियों ने सभी संबंधित व्यापारियों और संस्थाओं से अपील की है कि वे समय पर उपस्थित होकर इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण का लाभ उठाएं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!