होली के दौरान साफ-सफाई और सार्वजनिक प्रकाश की हो प्रभावी व्यवस्था: व्यास

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (प्रमोद आचार्य): बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखते हुए होली के दौरान बीकानेर शहरी क्षेत्र में आयोजित होने वाली विभिन्न रम्मतों, फाग उत्सव, हर्ष-व्यास डोलची खेल, फागणिया फुटबॉल सहित विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान साफ-सफाई, चूने की लाइनिंग और सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था को संधारित रखने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि होली के दौरान परम्परागत रूप से आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में आमजन की भागीदारी होती है। विभिन्न क्षेत्रों से भी लोग इन्हें देखने आते हैं, ऐसे में उन्हें कोई परेशानी नहीं हो, इसके मद्देनजर यह कार्य प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए और कहा कि नगर निगम द्वारा समूची व्यवस्था के लिए एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति करते हुए, अधिकारी का नाम तथा मोबाइल नंबर उपलब्ध करवाया जाएगा, जिससे संबंधित अधिकारी से समन्वय किया जा सके।

*निगम ने नियुक्त किए नोडल अधिकारी*

विधायक के निर्देशानुसार निगम द्वारा राजस्व अधिकारी श्योपत राम को समूची व्यवस्था के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था के लिए अधिशाषी अभियंता अनिल कुमार, साफ-सफाई एवं चूने की लाइनिंग के लिए स्वास्थ्य अधिकारी मुकेश पंवार तथा संबंधित स्वच्छता निरीक्षक एवं विभिन्न आयोजन स्थलों पर अग्निशमन यंत्र व्यवस्था के लिए अग्निशमन अधिकारी रेवंत सिंह को नियुक्त किया गया। नगर निगम उपायुक्त यशपाल आहूजा ने इस संबंध में आदेश जारी किए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!