निवाई (लालचंद सैनी): नगर पालिका मण्डल द्वारा करोड़ों रूपए की लागत से किए गए विकास कार्यो का शहीद स्मारक में शुक्रवार को भव्य लोकार्पण व शिलान्यास समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर होगे, अध्यक्षता विधायक रामसहाय वर्मा करेगे, विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष दिलीप ईसरानी व भाजपा शहर अध्यक्ष नितिन छाबडा होगे। पार्षद परसराम कुमावत ने बताया कि शुक्रवार को शहर में शहीद स्मारक, दांडी यात्रा, कामधेनु स्मारक, चौपाटी, बापू नगर पार्क, श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क, शास्त्री नगर पार्क, श्याम वाटिका पार्क, देवनारायण सामुदायिक भवन, सेन्ट्रल पार्क, न्यू विस्तार इंद्रा कॉलोनी गौशाला में विकास कार्य सहित करोड़ों रूपए की लागत के विकास कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास किया जाएगा।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर आज निवाई में करोड़ों रूपए की लागत के विकास कार्यो का करेगे लोकार्पण व शिलान्यास
By -
February 05, 2026
0
Tags: